भुसावर कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति के समय में अचानक किए गए बदलाव से त्रस्त कानूनगो मौहल्ला, बरपाडा कॉलोनी और वार्ड नम्बर 17, 18 के निवासी परेशान हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की गई इस मनमानी व्यवस्था के विरोध में आज शुक्रवार को सैकड़ों युवक, महिला, बुज़ुर्ग एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए नयागांव सड़क मार्ग स्थित कुण्डा जलाशय पर पहुंचे।

उपभोक्ताओं की मांग और समस्या

वहाँ उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए मौके पर अधिकारियों को बुलाकर अपनी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि:

  • पिछले कई सालों से इन कॉलोनियों में कुण्डा जलाशय से प्रातःकाल पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी, जिससे सभी लोग सन्तुष्ट थे।
  • पिछले चार-पांच दिनों से बिना पूर्व सूचना के पेयजल आपूर्ति का समय बदलकर देर सायं काल कर दिया है।
  • इस बदलाव से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी पेयजल आपूर्ति समस्या से निजात पाने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

अधिकारियों का लिखित आश्वासन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जेईएन रवि गुर्जर ने उपभोक्ताओं को लिखित में लिखकर आश्वासन दिया कि पेयजल आपूर्ति की सप्लाई सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 45 मिनट तक दी जाएगी।

“पेयजल आपूर्ति की सप्लाई सुबह 07, बजकर 30 मिनट से 45 मिनट तक दी जाएगी।”

धरना प्रदर्शन की समाप्ति

कुण्डा जलाशय पर मौके पर मिले आश्वासन पर सैकड़ों लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर अधिकारियों का आभार जताया।



Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story