भारती लाल मीणा बने निठार के सरपंच, ग्रामीणों ने किया स्वागत
ग्रामीणों ने साफा और माला पहनाकर किया स्वागत, पानी, बिजली और सड़क प्राथमिकता रहने का किया ऐलान

भुसावर के निठार में नवनिर्वाचित सरपंच भारती लाल मीणा का साफा पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण।
भुसावर। भुसावर उपखंड क्षेत्र में गांवों की नई सरकार के गठन के बाद नवनिर्वाचित सरपंचों के स्वागत और सम्मान का दौर जारी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत निठार के नवनिर्वाचित सरपंच भारती लाल मीणा का ग्रामीणों ने जगह-जगह साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन करते हुए गांव की जिम्मेदारी सौंपने पर विश्वास जताया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सरपंच भारती लाल मीणा ने समस्त ग्राम पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की भावनाओं के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव में पानी, बिजली और सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
भारती लाल मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायत निठार के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
गौरतलब है कि नवनिर्वाचित सरपंच भारती लाल मीणा पूर्व में भी सरपंच पद पर रहते हुए ग्राम पंचायत की सेवा कर चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को देखते हुए ग्रामीणों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और गांव की सरकार की जिम्मेदारी सौंपी। अब ग्रामीणों की अपेक्षाएं उनके नए कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी समस्याओं के समाधान पर टिकी हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
