भरतपुर: महिलाओं ने माइक्रो प्लानिंग से सीवर कनेक्शन की जानकारी ली
आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण के तहत शास्त्री नगर में आयोजित बैठक में महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के लाभ, रख-रखाव और टोल फ्री नंबर की विस्तृत जानकारी दी गई।

भरतपुर के शास्त्री नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आरयूआईडीपी द्वारा आयोजित बैठक में जेण्डर एक्सपर्ट चिरंजीलाल और सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा महिलाओं को चार्ट के माध्यम से सीवर कनेक्शन और उसके रख-रखाव की जानकारी देते हुए।
भरतपुर 24 मार्च। शहर में आर.यू.आई.डी.पी. चतुर्थ चरण अन्तर्गत राजुल कुमार, अधिशाषी अभियन्ता के मार्गनिर्देशन के क्रम में जनजागरुकता एवं जनसहभागिता इकाई (कैप) द्वारा शास्त्री नगर में आंगनवाडी केन्द्र पर उपस्थित महिला समूह आदि को माइक्रो प्लानिगं के माध्यम से सीवर कनेक्शन की जानकारी, सीवर कनैक्शन के लाभ और उसके रख-रखाव विषय पर जानकारी साझा करने के उदृदेश्य से बैठक का आयोजन किया गया।
माइक्रो प्लानिंग के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता
बैठक में जयपुर से आये जेण्डर एक्सपर्ट चिरंजीलाल व सी.एम.ई. मनोज श्रीवास्तव ने उपस्थित सहभागियों को चार्ट पर माईक्रो प्लानिंग द्वारा सीवर कनेक्शन की जानकारी दी, जिसमें महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई। सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने भरतपुर शहर में आरयूआईडीपी द्वारा सम्पादित किये जा रहे सीवरेज परियोजना कार्यों, इसके लाभों के साथ-साथ रख-रखाव के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की।
सीवरेज प्रणाली की सफलता और सावधानियां
मनीष कटारा ने विस्तार से बताते हुये कहा कि, "सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सभी मिलकर इसके रख-रखाव में सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से कचरा, पॉलिथिन, गोबर आदि सीवर लाईन में नहीं जाये।" ए.एस.डी. सुरेन्द्रपाल ने बताया कि, पम्पलेटस् पर अंकित टोल फ्री नम्बर पर सीवरेज कार्य से सम्बन्धित शिकायत व सुझाव दे सकते है तथा साथ ही सहभागियों को सीवरेज प्रणाली सम्बन्धी पम्पलेट्स आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य उपस्थिति
इस जागरुकता कार्यक्रम में एसओटी अशोक कुन्तल, पूजा तिवारी तथा स्थानीय महिलाओं में सविता, रजनी, माया, सुनीता आदि उपस्थित रहीं। महिलाओं ने माइक्रो प्लानिंग चार्ट के माध्यम से सीवर कनेक्शन की बारीकियों को समझा और परियोजना के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई।

Mukesh Kumar, Bharatpur
मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।
