भरतपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक विवाहिता के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे घर में मौजूद छोटी बच्ची द्वारा बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को कई वर्षों से दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा था। उनका कहना है कि इस बार उसके साथ इतनी गंभीर मारपीट की गई कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसे मृत समझकर पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घर में मौजूद छोटी बच्ची ने अपनी नानी को फोन कर बताया कि उसकी मां बोल नहीं रही है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों में उसका ससुर मुकेश भी शामिल है, जो राजस्थान रोडवेज का कर्मचारी बताया जा रहा है और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story