भरतपुर - गांव सिनपिनी का मुख्य रास्ता इतनी बुरी हालत में है कि निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से होकर भरतपुर के लिए और अन्य जगहों को रास्ता जा रहा है, लेकिन इसकी खराब हालत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

प्रमुख समस्याएं और प्रभावित वर्ग

  • पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाने में और आम लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है।
  • मुख्य रास्ते पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है।
  • सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है।

प्रशासनिक अनदेखी और सरकारी योजनाओं पर सवाल

एक तरफ तो सरकार गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ने की बात कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ रास्तों की हालत देखकर लगता है कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।

स्थानीय निवासियों का पक्ष

स्थानीय निवासी दिनेश का कहना है कि:

"उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के बारे में बताया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"

स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को कही बार अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों की मांग

  • लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
  • जिससे इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
Umesh Lawania, Bharatpur

Umesh Lawania, Bharatpur

उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।

Next Story