भरतपुर: सीवर कनेक्शन और स्वच्छता के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
आरयूआईडीपी के कैप अनुभाग द्वारा आयोजित इस रैली में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर नागरिकों को सीवरेज प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

भरतपुर के आनंद नगर में सीवर कनेक्शन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिशाषी अभियंता राजुल कुमार और अन्य अधिकारी।
भरतपुर 30 जनवरी। आरयूआईडीपी, भरतपुर की सामुदायिक जागरुकता एवं जन सहभागिता इकाई (कैप) की ओर से आनन्द नगर, मुरवारा रोड व कउआ का नगला में सीवर कनेक्शन व सामुदायिक स्वच्छता के लिये आमजन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ
- जागरुकता रैली को अधिशाषी अभियन्ता राजुल कुमार, ए.सी.एम. राहुल एवं प्रधानाध्यापक देवी सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
छात्र-छात्राओं का संदेश और मार्ग
रैली में आनन्द नगर स्थित एम.डी.वी. माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में नारों की तख्तियों लेकर गूंजते नारों के साथ संदेश आमजन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया:
"गंदगी दूर भगाना है, सीवर कनेक्शन करवाना है"
"वर्षा जल को सीवर लाइन में न डालें"
"एक कार्य करें भला, स्वच्छ रखें गली-मौहल्ला"
जागरुकता रैली आनन्द नगर, मुरवारा रोड, कउआ का नगला आदि के विभिन्न रास्तों से होकर वापस स्कूल पहुँची।
विशेषज्ञों के विचार एवं जन सहभागिता
इस मौके पर सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनीष कटारा ने सीवर कनेक्शन के साथ-साथ सामुदायिक स्वच्छता को आवश्यक बताते हुये इनके लाभों व महत्तव पर प्रकाश डाला। रैली में लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता सुनिश्चित कर सीवरेज व स्वच्छता सम्बन्धी जागरुकता फैलाने का प्रसनीय कार्य किया।
समापन एवं सहयोगी स्टाफ
- रैली के समापन पर ए.एस.डी. सुरेन्द्रपाल, एसओटी अशोक कुंन्तल ने भी सीवर कनेक्शन की उपयोगिता, रख-रखाव पर ध्यान देते हुये स्वच्छता अपनाने पर अपने विचार प्रकट किये।
- विद्यालय स्टाफ शशिकान्त, टींकू सिंह आदि ने भी जागरुकता अभियान में सहयोग किया।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
