भरतपुर: सर्व समाज प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबले, मथुरा और गाडौली की जीत
एसएसबीएल टूर्नामेंट के अंतर्गत जय सिंह पुरम, गाडौली, मलाह A और पार सेवर की टीमों ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

भरतपुर। सर्व समाज महासभा के तत्वावधान में आयोजित सर्व समाज प्रीमियर लीग (SSPL) के अंतर्गत गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच परिणामों का विवरण
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने बताया कि आज खेले गए मैच में पहला मैच पुलिस लाइन vs जय सिंह पुरम (मथुरा) के बीच खेला गया, जिसमें जय सिंह पुरम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच कमेटी 11 vs गाडौली के बीच हुआ, जिसमें गाडौली टीम 4 विकेट से विजयी रही। तीसरा मैच टीम परसा नगला vs मलाह A के बीच खेला गया, जिसमें मलाह A ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। अंतिम मुकाबला फतेहपुर vs पार सेवर के बीच हुआ, जिसमें पार सेवर टीम 3 विकेट से विजयी रही।
खेल भावना और उद्देश्य
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्व समाज महासभा, ओमप्रकाश सिंघल ने बताया कि सर्व समाज प्रीमियर लीग का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, खेल भावना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि "ऐसी प्रतियोगिताएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती हैं।"
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और समाज में एकजुटता का संदेश फैलाना रहा है। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, चंकी गुर्जर, आकाश गुर्जर, हेमंत सेवर, सरवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Mukesh Kumar, Bharatpur
मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।
