कार्रवाई का विवरण

भरतपुर, 13 फ़रवरी। खाद्य सुरक्षा विभाग और सरस डेयरी की टीम ने नकली घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सारस चौराहा पर एक मॉल में सरस का रैफर लगाकर नकली पैकिंग कर घी बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने संयुक्त कार्यवाही में 23 किलो नकली घी जब्त किया है और सैंपल लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

कैसे हुआ खुलाशा?

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूप सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग व सरस डेयरी (भरतपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) के एमडी राजेश नारायण ने जानकारी दी कि सारस चौराहे के पास एक मॉल में सरस ब्रांड वैल्यू के नाम का गलत फायदा उठाकर नकली घी बेचा जा रहा है।
  • उन्होंने सरस ब्रांड और नकली घी के रैपर से तुलना करके पुख्ता जानकारी एकत्रित की।
  • उसके बाद उन्होंने खाद्य विभाग को अवगत कराया और खाद विभाग ने सरस डेयरी की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही को अंजाम दिया।

जब्त सामग्री की सूची

  • 20 पैकेट: एक-एक किलो के
  • 06 पैकेट: 500-500 ग्राम के
  • कुल 23 किलो नकली घी जब्त कर सेंपलिंग की कार्यवाही की गई।

एमडी राजेश नारायण का बयान

सरस डेयरी (भरतपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) के एमडी राजेश नारायण ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एक मॉल में उनकी सरस ब्रांड का गलत प्रयोग कर नकली रैफर लगाकर घी बेचा जा रहा है। उन्होंने इसी मॉल में एक परिचित व्यक्ति को भेजा और वहां से नकली घी के पैकेट मंगाए। सरस डेयरी के असली घी के पैकेट से नकली घी की तुलना की तो पता चला सरस की आड में नकली घी बेचा जा रहा है।

"इस मामले को लेकर के खाद्य सुरक्षा टीम को अवगत कराया। खाद्य सुरक्षा टीम ने हमारे साथ मिलकर मॉल में छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। हमारी मांग है कि नकली घी बेचने और बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह लोग नकली घी नहीं बल्कि जहर बेच रहे है।"

भावी जांच और लक्ष्य

खाद्य विभाग और सरस डेयरी टीम आगे की कार्यवाही में जुट गई है कि यह नकली घी कहा बन रहा था और कौन सप्लाई कर रहा था।

Umesh Lawania, Bharatpur

Umesh Lawania, Bharatpur

उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।

Next Story