भरतपुर 10 अप्रैल। आरयूआईडीपी, भरतपुर की सामुदायिक जागरुकता एवं जन सहभागिता इकाई (कैप) द्वारा राजुल कुमार, अधिशाषी अभियन्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थी जागरुकता कार्यक्रम अन्तर्गत सेवर रोड स्थित गोकुल वर्मा राजकीय पोलोटेक्निक छात्र-छात्राओं को आरयूआईडीपी परियोजना के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया।

सीवरेज प्रणाली और शहरी स्वच्छता पर संवाद

जागरुकता सत्र में सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें भरतपुर शहर में आरयूआईडीपी द्वारा सम्पादित किये जा रहे सीवरेज एवं शहरी सौन्द्रयीकरण परियोजना कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर इनके लाभों के साथ-साथ रख-रखाव के विषय में चर्चा की। "उन्होंने बताया कि सीवरेज प्रणाली सामुदायिक स्वच्छता और गन्दे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये अत्यन्त लाभदायक है।" प्रत्येक शहरवासी को समझना चाहिये कि स्वच्छता को वातावरण विकसित करने में सीवरेज प्रणाली बहुत सहायक है साथ ही सीवरेज प्रणाली का समुचित लाभ लेने के लिये हमें किन बातों की सावधानी रखना जरुरी है।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्रोत्साहन राशि की जानकारी

इसके अलावा जागरुकता सत्र में परियोजना निर्माण कार्य की प्रेक्टिकल जानकारी प्राप्त करने के लिये छात्रों द्वारा नगला गोपाल स्थित निर्माणाधीन एस. टी.पी. विजिट का सुझाव दिया गया साथ ही इंजिनियरिंग/पोलोटेक्निक कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आरयूआईडीपी द्वारा इन्टर्नशिप कराये जाने पर भी चर्चा की गई। इन्टर्नशिप पश्चात् छात्राओं को प्रमाण-पत्र के साथ-साथ चौबीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। इस जागरुकता सत्र में कॉलेज प्रिसिंपल महेन्द्र शर्मा, व्याख्याता गौरव कुमार, एएसडी सुरेन्द्रपाल आदि उपस्थित थे।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story