शत्रुघन तिवारी "भरतपुर रत्न 2026" से सम्मानित, खेल और सामाजिक क्षेत्र में योगदान
जय श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जिला क्रिकेट संघ के सचिव को उनकी विशिष्ट खेल उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।

भरतपुर के एक रिसोर्ट में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान पूर्व सांसद पंडित रामकिशन शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की उपस्थिति में शत्रुघन तिवारी को "भरतपुर रत्न 2026" से नवाजा गया।
भरतपुर में 5 मार्च को जय श्री बांके बिहारी सेवा समिति भरतपुर द्वारा होली के शुभ अवसर पर भरतपुर के एक रिसोर्ट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी (चुन्नू भैया) को उनकी खेल व सामाजिक उपलब्धियों के लिए “भरतपुर रत्न 2026” से सम्मानित किया गया। तिवारी ने क्रिकेट जगत में अच्छी व बड़ी उपलब्धि हासिल की है और भरतपुर जिले के होनहार व प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर दिलाकर सुनहरा भविष्य बनाया है।
सम्मान समारोह एवं शत्रुघन तिवारी का संबोधन
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात तिवारी ने कहा कि "मेरे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि इतनी बड़ी व प्रतिष्ठित संस्था के द्वारा मुझे भरतपुर रत्न की उपाधि से नवाजा गया है यह मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।" उन्होंने संस्था को विश्वास दिलाते हुए आगे कहा कि "संस्था को मैं आश्वस्त करना चाहता हूँ की आपके द्वारा मुझे जो भरतपुर रत्न की उपाधि दी गई है मैं इसकी जीवन भर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।"
समारोह के मुख्य अतिथि एवं गणमान्य नागरिक
इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन शर्मा रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा ने की। समारोह में जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के अध्यक्ष विष्णु लोहिया एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका व मंत्री कपिल गुप्ता व हरगोविंद मिश्रा, डॉ के बंसल, सुधीर सिंघल, डॉ नकुल गोयंका, सहीद ख़ान, कुमारी मिस्टी, राजीव पासी, एस के जिंदल, सुनील प्रधान, गजेंद्र सैनी, अनु राणा, नीलम सिंह, अंजु शर्मा, विष्णु खण्डेलवाल और श्रीमती श्यामा गोयंका, सपना डिगिया, अशोक राणा, घनश्याम शर्मा, महेश कान्हा प्रसाद, मुकेश सिंघल, अर्जुन बंसल, रामगोपाल सैनी, गंगाराम पाराशर, दयाचंद पचौरी, राहुल लोहिया, बीनू सिंह, सुमित अरोड़ा, अवदेश खटाना, देवेंद्र सिंह कालू व संस्था के सभी पदाधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।

Mukesh Kumar, Bharatpur
मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।
