भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत रारह में शुक्रवार को शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रारह में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासेस तथा ग्राम पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई-मास्ट लाइट परियोजना का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद Ranjeeta Koli रहीं। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष Shivani Dayma, भाजपा जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल गुप्ता, विद्यालय प्राचार्य सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनामिक सिंह, मंडल महामंत्री दुष्यंत सिंह, रूपेन्द्र लुलहारा और अनिल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श ग्राम पंचायत रारह की सरपंच श्रीमती कुसुम सिंह ने की।

इस अवसर पर सरपंच कुसुम सिंह और पूर्व जिला महामंत्री मोहन रारह के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का 31 किलो की माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सहदेव सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण पहल है। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri के सीएसआर फंड के माध्यम से विद्यालय में आधुनिक स्मार्ट क्लासेस स्थापित की गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत रारह में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाई-मास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होने के साथ आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। पूर्व सांसद रंजीता कोली के प्रयासों से ग्राम पंचायत रारह को यह विकास कार्यों की सौगात मिली है।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma, विधायक डॉ. शैलेश सिंह और भाजपा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आधुनिक शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story