भरतपुर रेलवे कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में आग, दो स्कूटी जलीं
भरतपुर की रेलवे कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो स्कूटी और सामान खाक, बचाव के दौरान रेलवे अधिकारी और उनका बेटा झुलसे।

भरतपुर की रेलवे कॉलोनी में देर रात क्वार्टर नंबर 154/ए में लगी आग के बाद का दृश्य, जहां शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान हुआ।
भरतपुर, 11 फरवरी। शहर की रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी क्वार्टर में देर रात आग लग गई, जिससे दो स्कूटी और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के दौरान बाप-बेटे झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन को सूचित किया गया, लेकिन तब तक पीड़ित और पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया था।
घटना का कारण और समय
- आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
- विमता कुमारी ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर नंबर 154/ए में बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।
- यह देर रात 11:30 की घटना है।
बेटी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
घर के सभी सदस्य सोए हुए थे सिर्फ बच्ची पढ़ाई कर रही थी जब बच्ची पानी पीने के लिए बाहर आई तो देखा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हुई है। उसने सभी को सदस्यों को जगाया उसके बाद हम लोगों ने सामान को कमरों से बाहर निकाला। आग लगने से निकले धुएं से घर के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में थे बेटी ने सभी को काफी मशक्कत के बाद जगाया। गनीमत रही कि घर में मौजूद बेटी पढ़ाई कर रही थी और उसने आग देखकर सभी को जगाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नुकसान और घायल
आग लगने से करीब लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बरामदे में खड़ी दो स्कूटी के साथ घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के दौरान उनके पति महिपाल जो रेलवे में सिग्नल इंस्पेक्टर हैं वह झुलस गए और उनका बेटा केशव कुमार गौतम भी झुलस गया।
विमता कुमारी का बयान
"आग को देखकर के पड़ोसी भी आ गए और उन्होंने भी आग बुझाने का प्रयास किया अग्निशमन को सूचित कर दिया गया लेकिन 1 घंटे बाद आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में करीब 5 लाख के आसपास नुकसान हुआ है। अगर बेटी पढ़ाई करने की बजाय सोई होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। हम भरतपुर के इस सरकारी क्वार्टर में पिछले 8 साल से रह रहे हैं।"

Umesh Lawania, Bharatpur
उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।
