गिरफ्तारी का विवरण

खेड़ली मोड़ थाने के सी आई राजेश कुमार कसाना ने बताया कि:

  • "खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहे बारह हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।"

आरोपी की पहचान

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी:

  • खेड़ली मोड़ थाने के गांव भेसीना निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामकिशन मीणा है।

अपराध का मामला

आरोपी के खिलाफ अलवर जिले के खेड़ली थाने के गांव समूची निवासी लखन पुत्र भगवत कोली ने नौ अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी ने हथियार का भय दिखाकर 70,000 हजार रूपये एवं बाइक को लूट लिया था।

पुलिस टीम की कार्रवाई

मंगलवार को खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने गठित की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:

  • थाना अधिकारी राजेश कसाना
  • ए एस आई जितेंद्र सिंह
  • हैड कांस्टेबल शिवसिंह
  • कांस्टेबल योगेश
  • कांस्टेबल हेमराज
  • चालक सतवीर
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story