भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों की नई स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इस फेरबदल के तहत भुसावर थाना प्रभारी रामदयाल मीणा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें भुसावर से महिला थाना भरतपुर का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से राजेश कुमार मीना को भुसावर थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में प्रशासनिक आदेशों के तहत खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र की कमान अब पवन यादव संभालेंगे। स्थानांतरण सूची में उप निरीक्षकों के फेरबदल के अंतर्गत वनय सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर भुसावर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जारी यह सूची जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story