भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए राहत की पहल करते हुए महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति भरतपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को द्वितीय दिन रणजीत नगर स्थित पार्क में दोपहर 1:00 बजे परिंडे बांधने का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सह संयोजक डॉ. लोकपाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम के तहत पक्षियों को पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुल 21 परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. लोकपाल सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस को साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय प्रथम दिन काली बगीचे गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर लिया गया था। उसी क्रम में द्वितीय दिन रणजीत नगर स्थित पार्क में यह परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि परिंडे बांधना जितना सरल है, उनकी नियमित सफाई और स्वच्छ जल भरना उतना ही अधिक महत्वपूर्ण है। इसको ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन परिंडों की सफाई और उनमें स्वच्छ जल भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में जिला संयोजक उमेश देवेंद्र शर्मा, डॉ. लोकपाल सिंह, सेवर उप प्रधान ओमप्रकाश हथेनी, के.के. जघीना प्रदेश कार्यालय प्रभारी खेलकूद प्रकोष्ठ राजस्थान, कार्यकारिणी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, युवा नेता अनुराग पाठक, वरिष्ठ नेता अभिषेक तिवारी, हितार्थ सिंह, अथर्व सिंह, डॉ. सौरभ शर्मा, विनय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया और प्रतिदिन परिंडों की सफाई कर जल भरने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल पक्षियों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भीषण गर्मी में जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश देती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story