भरतपुर: एमएसजे कॉलेज में मनाया गया शहीद दिवस, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता और शहीदों के बलिदान को याद किया।

भरतपुर के एमएसजे कॉलेज में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देतीं प्राचार्या डॉ. सुनीता पाण्डेय एवं अन्य संकाय सदस्य।
भरतपुर 30 जनवरी। अहिंसावादी महात्मा गाँधी 30 जनवरी 1948 के दिन शहीद हुए। गाँधीजी की स्मृति में प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम का आयोजन और श्रद्धांजलि
इसी को ध्यान में रखते हुए महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रातः 10:30 से 11:02 बजे तक शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के नमन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य सदस्यों एवं छात्रों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई:
- प्राचार्या डॉ. सुनीता पाण्डेय
- डॉ. शिल्पीदीप माथुर, डॉ. अंजू तंवर
- डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. अर्चना सिंह
- डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ. राजेश सिंह
- डॉ. रामकिशोर उपाध्याय एवं अन्य संकाय सदस्य
गाँधीजी के सिद्धांत और भजन गायन
डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने गाँधी जी के सर्वधर्म समभाव और एकादश व्रतों पर प्रकाश डालते हुए रामधुनी एवं गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया। गाँधीजी का अहिंसा का संदेश, सत्य का मार्ग, मानव-समता और स्वतंत्रता हेतु उनके द्वारा किया गया संघर्ष आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर गाँधीजी एवं अन्य शहीदों को याद करते हुए, उनके बलिदान से हमें शांति, समानता, स्वतंत्रता और स्वावलंबन की सीख मिली है।
प्राचार्या का संबोधन और संकल्प
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुनीता पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि:
"हम संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर हम सभी चलें।"
मौन धारण एवं उपस्थित जनसमूह
गाँधीजी एवं अन्य शहीदों के बलिदान की स्मृति में श्रद्धा भाव से उपस्थित होकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकाय सदस्यों, मंत्रालायिक कर्मचारियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं अन्य विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्य:
- डॉ. राजवीर सिंह शेखावत, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. बालकृष्ण शर्मा
- डॉ. अमित कुमार रैंकवार, डॉ. पुजारी ठाकुर सिंह, विष्णु चंद गौड
- डॉ. देशमुख सिंह, कविता वर्मा, डॉ. राजकुमारी
- डॉ. महेंद्र सिंह लोधा, चंद्रकला, मांगीलाल, दीनदयाल, सुशील, कुंदन पंडा
- अन्य संकाय सदस्य, मंत्रालयिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी गण
समापन
अंत में जय हिंद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के साथ सभी शहीदों को नमन करते हुए एवं उपस्थित सभी संभागियों को धन्यवाद ज्ञापित कर निर्धारित समय पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
