भरतपुर 9 मार्च। माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर द्वारा रविवार को माहेश्वरी कुञ्ज नीम दा गेट पर होली मिलन समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृष्ण कुमार माहेश्वरी द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर रचना, आरती, प्रीती, उन्नति, उषा, भावना और गुंजन द्वारा बहुत ही मनोहारी एवं भक्ति परक गीत संगीत एवं भजन प्रस्तुत किये गये। महिलाओं और पुरुषों के सामूहिक नृत्य ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।

नवागंतुक सदस्यों का स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जिले में नवागंतुक माहेश्वरी महेश गग्गर (DSM SBI LIFE) एवं श्रीमती विनीता गग्गर का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा बहुत ही शानदार युगल नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रह्लाद माहेश्वरी द्वारा श्याम बाबा का राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया गया। फूलों की होली एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए एवं इस अवसर पर भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गयी। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान और सुरक्षा का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के कारण ओ.पी. माहेश्वरी जिलाध्यक्ष द्वारा सभी महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण महेश्वरी द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा बाबत अपनी रचना प्रस्तुत कर सभी का आह्वान किया गया कि "यदि हम सब इसमें सहयोग करेंगे तो सभी माता बहनों एवं बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान स्वतः सुनिश्चित हो जाएगा।"

आयोजन समिति और गणमान्य जनों का सहयोग

कार्यक्रम के आयोजक योगेश माहेश्वरी एवं हीरालाल माहेश्वरी थे और दोनों की नवविवाहित पुत्रवधुओं को सभी द्वारा बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गयी। महिला प्रकोष्ठ की चंचल, प्रियंका, श्वेता, मनीषा, शशि, पुष्पलता, टीना, विनीता, सुमन और छवि ने बहुत सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में वंदना खंडेलवाल, अंशिका गुप्ता एवं विशाल खंडेलवाल उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया की कार्यक्रम के सफल सञ्चालन में राधाबल्लभ, वरुण, जीतेंद्र, प्रह्लाद, योगेश, संजय, ऋषि, राम कुमार, अशोक, गजेन्द्र, घनश्याम, लवलेश, विकास और रूपेश आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में महामंत्री मुकेश कुमार द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सहभोज और जय महेश के उदघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Umesh Lawania, Bharatpur

Umesh Lawania, Bharatpur

उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।

Next Story