भरतपुर 11 फरवरी। एसीबी करौली टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये ब्लड स्टोरेज यूनिट (B.S.U.) राजकीय जनाना चिकित्सालय का लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) 25000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।


रिश्वत की मांग और शिकायत

एसीबी करौली प्रभारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि:

  • परिवादी से उसको जनाना चिकित्सालय भरतपुर में संविदा पर टॉली पूलर वार्ड वॉय के पद पर नियुक्ति देने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी की ट्रैप कार्यवाही और गिरफ्तारी

मामले का सत्यापन किया और ट्रेप कार्यवाही करते हुये राम कुमार लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) ब्लड स्टोरेज यूनिट राजकीय जनाना अस्पताल भरतपुर को परिवादी से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।


वर्तमान स्थिति

"एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।"

ब्लड स्टोरेज यूनिट (B.S.U.) राजकीय जनाना चिकित्सालय का लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) 25000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

Umesh Lawania, Bharatpur

Umesh Lawania, Bharatpur

उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।

Next Story