भुसावर कृषि महाविद्यालय का आज होगा लोकार्पण, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे विकास कार्यों का उद्घाटन
भुसावर कृषि महाविद्यालय का 17 जुलाई को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

भरतपुर जिले के भुसावर में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि महाविद्यालय भुसावर का लोकार्पण 17 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े करेंगे। समारोह में कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल सड़क मार्ग से प्रातः 11.30 बजे भुसावर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कृषि महाविद्यालय परिसर में नव निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महाविद्यालय परिसर का भ्रमण भी करेंगे। इस दौरान वे नव निर्मित भवनों, छात्रावास, कन्या छात्रावास, कैटिन सहित अन्य अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का लोकार्पण करने के साथ उनका अवलोकन भी करेंगे।
समारोह में वैर विधायक बहादुर सिंह कोली सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में किसान भी सहभागिता करेंगे। इससे कार्यक्रम में कृषि शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न वर्गों की उपस्थिति रहेगी।
समारोह के दौरान कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान अतिथियों का स्वागत करेंगे तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी विकास योजनाओं पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित साहित्य का भी विमोचन किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय भुसावर में विकसित नई अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के लोकार्पण के साथ यह आयोजन कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
