वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी से भरा ट्रक NH-21 पर जब्त, चालक पर केस
भलसावर में एनएच-21 पर चेकिंग के दौरान वन विभाग की टीम ने जयपुर से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रक को पकड़कर कार्रवाई की।

भरतपुर में एनएच-21 पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़े गए ट्रक की जांच करती वन विभाग की टीम।
भुसावर में वन विभाग ने अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को भरतपुर जिला वन मंडल अधिकारी वीवी चेतन के निर्देश और नदवई वन विभाग के रेंजर नरेंद्र कुमार के निर्देशन में की गई।
वन विभाग खेड़ली मोड के वनपाल अजय चौधरी और उनकी टीम ने एनएच-21 जयपुर-भरतपुर मार्ग पर आमोली टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान जयपुर की ओर से भरतपुर जा रहे एक ट्रक को रोककर जांच की। जांच में ट्रक में लकड़ी भरी मिली। वन विभाग की टीम ने लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला सामने आने पर ट्रक को जब्त कर लिया।
वन विभाग के रेंजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार के वन विभाग के अधिकारियों की ओर से अवैध रूप से पत्थर के खनन एवं लकड़ी के परिवहन को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला वन मंडल अधिकारी वीवी चेतन के निर्देशन में जारी इस अभियान के तहत वन विभाग खेड़ली मोड की टीम गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान वनपाल अजय कुमार चौधरी और वन कर्मी केशव सिंह, राजकुमार, विक्रम सिंह, नरेंद्र कटारा, हुक्म सिंह तथा धर्मयुग ने एनएच-21 जयपुर-भरतपुर मार्ग पर जयपुर की तरफ से भरतपुर की ओर जा रहे लकड़ी से भरे ट्रक को रुकवाकर चेक किया। जांच में लकड़ी का परिवहन अवैध रूप से किए जाने का मामला सामने आया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरे ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई आगे बढ़ी है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
