भरतपुर जिले में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उप वन संरक्षक, भरतपुर के कुशल निर्देशन और क्षेत्रीय वन अधिकारी, नदबई राजेश शर्मा के नेतृत्व में नाका खेड़ली मोड़ की टीम ने अवैध रूप से नीम की हरी लकड़ियों का परिवहन करते हुए एक किसान बुग्गा (जुगाड़) को जब्त किया है।

घटना की जानकारी देते हुए खेड़ली मोड़ वन विभाग की वनपाल रेणु बाला मीणा ने बताया कि विभाग को एक किसान बुग्गा में नीम की हरी लकड़ी अवैध रूप से ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को धर दबोचा। इस सफल छापेमारी दल में शिवराम (वन विभाग), वनरक्षक आकाश, वनरक्षक धर्मयुग, वनरक्षक परशुराम तथा वन्यजीव प्रेमी शिवराम शामिल रहे। टीम ने जब्त किए गए किसान बुग्गा को भुसावर थाने पर सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग द्वारा अब इस मामले में बुग्गा चालक के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की इस तत्पर कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है, जो वन संपदा की रक्षा के प्रति विभाग की सख्ती को स्पष्ट करता है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story