किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, कुम्हेर द्वारा “ग्राम कृषि महोत्सव” के अंतर्गत भरतपुर जिले के जयकारी गांव में किसान सभा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही इसमें किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवीनतम कृषि आदानों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. मीणा, डीन, कृषि महाविद्यालय, कुम्हेर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नवाब सिंह, प्रमुख, केवीके कुम्हेर; डॉ. रामफूल पुनिया, सहायक प्रोफेसर; डॉ. राजकुमार मीणा; डॉ. के. सी. शर्मा, निदेशक छात्र कल्याण, एस.के.एन. कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर; डॉ. एस. पी. सिंह, प्रमुख, उद्यान विभाग, जोबनेर; डॉ. बसंत कुमार भींचर, सहायक प्रोफेसर, लोम, जोबनेर; तथा डॉ. प्रियंका जोशी, केवीके भरतपुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान इफको भरतपुर से उप क्षेत्र प्रबंधक श्याम सुंदर ने किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं सागरिका के लाभों पर प्रकाश डालते हुए ड्रोन के माध्यम से स्प्रे तकनीक की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की, जिससे खेती में लागत घटाने और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आईं।

विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों के समुचित उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया, जिससे यह आयोजन ग्रामीण कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story