भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के नगला तेहरिया गांव में दो दिन पहले रात्रि एक बोलेरो में आए आधा दर्जन लोगों ने खुद को एसओजी का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर लात-घूसों से मारपीट की और 25,000/- रुपये वसूले।

घटना का विवरण और मारपीट

  • पीड़ित गजेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद ने बताया कि दो फरवरी देर रात साढ़े 9 बजे के आस पास कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे।
  • जिन्होंने खुद को एसओजी के अधिकारी कर्मचारी बनकर उनके साथ कारण पूछे बिना मारपीट शुरू कर दी।
  • उन्होंने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया।
  • मारपीट में व्यक्ति के हाथ पैर में चोट आई है और उनका दांया हाथ टूट गया है।

वसूली और फर्जीवाड़े का खुलासा

आरोपियों ने पीड़ित से 70 हजार रुपए की मांग की और रुपए नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने डर के कारण 25 हजार रुपए दे दिए। फर्जी एसओजी के फर्जी अधिकारी पीड़ित का ईलाज कराने अस्पताल ले गए।

"जब व्यक्ति ने जानकारी की तो पता चला जो लोग एसओजी के अधिकारी बनकर आए थे वह फर्जी थे। पीड़ित व्यक्ति ने अगले दिन सेवर पुलिस थाने और भरतपुर एसओजी में जानकारी की तो पता चला यह फर्जी लोग है।"

सट्टे का काम छोड़ने पर बनाया दबाव

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पहले वह सट्टे का काम करता था, लेकिन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के कारण सजा का अधिक प्रावधान होने से काम बंद कर दिया।

"जब से बी एन एस की नई धारा आई है, इस मामले में सजा का प्रावधान अधिक होने के चलते उसने यह काम बंद कर दिया। जिस व्यक्ति के साथ मिलकर वह सट्टे का काम करता था वहीं व्यक्ति उसे दुबारा इस काम को करने के प्रेशर बना रहे हैं। मैने इस काम को दुबारा करने से मना किया तो उन्होंने ही फर्जी एसओजी अधिकारी बनकर मारपीट की है।"

पुलिस कार्रवाई और शिकायत

पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द को लिखित में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

सेवर थाना प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, हम लोग आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं, उनके ठिकानों पर भी दबिश दी गई लेकिन वह पुलिस की सूचना प्राप्त करते ही मौके से भाग गए, पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

Umesh Lawania, Bharatpur

Umesh Lawania, Bharatpur

उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।

Next Story