भरतपुर, 31 जनवरी। सेवर में निवर्तमान पार्षद नीरज चौधरी ने सेवर व शास्त्री नगर के भाग संख्या 205 से 211 तक सात बी एल ओ का सम्मान मिठाई खिलाकर व माला पहना कर किया गया।


पार्षद का वक्तव्य और प्रशंसा

निवर्तमान पार्षद नीरज चौधरी ने बताया कि:

"बी एल ओ ने बहुत ही खूबसूरती सराहनीय तरीके से अनुशासन में रहते हुए अपने फर्ज कर्तव्य को निभाया है कड़ा संघर्ष किया है बहुत सारी आलोचना भी झेली हैं एक-एक के घर गए हैं बहुत बस्तियां ऐसी थी जहां लोग अशिक्षित है पढ़ना लिखना नहीं जानते है उन लोगों के डाक्यूमेंट्स लेकर खुद ही सबमिट किये जो बहुएं थी उनके मायके में भी उन्होंने खुद बात की भाग संख्या और विधानसभाओं का नाम लिया कड़ी मेहनत कि है उन्होंने और जो फर्जी वोट थे जो दो जगह मतदान कर रहे थे ऐसे लोगों के नाम मतदान सूची से हटाने का कार्य किया है इसलिए आज इनको सम्मान व शाबाशी दी गई है जिससे आगे निरंतर इसी प्रकार अपना कार्य करते रहें जब कोई बेहतरीन कार्य करता है तो उसको प्रोत्साहन जरूर देना चाहिए"

सम्मानित बीएलओ (BLO) की सूची

  • 1. मूलचंद: भाग संख्या 205
  • 2. ओम शर्मा: 206
  • 3. हेमंत बंसल: भाग संख्या 207
  • 4. राकेश शर्मा: बाग संख्या 208
  • 5. किशन सिंह: भाग संख्या 209
  • 6. संतोष चौहान: भाग संख्या 210
  • 7. दीपक सिंह: भाग संख्या 211
Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story