राज्यस्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर ने 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, कृष्ण स्वरूप शर्मा लंकेश, प्रेम सिंह और पंकज गोयल द्वारा आयोजित एक दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद टीम का चयन किया गया।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि टीम की कप्तान नीतू शर्मा तथा उपकप्तान लावण्या शर्मा को बनाया गया है। घोषित टीम में वेदिका सिंह, नेहा सैनी, पूनम चौहान, स्नेहा सिंनसिनवार, अनुष्का सोलंकी, वसुंधरा चौधरी, कीर्ति सिंह, पल्लवी कुमारी, आरती चौधरी, दिव्या फौजदार, खुशी चौधरी, यशवी फौजदार, आकृति, हरगुन कौर और तनु फौजदार को शामिल किया गया है।

संघ ने टीम के मैनेजर के रूप में अनीता सिंह तथा कोच के रूप में देवेंद्र सिंह कालू को नियुक्त किया है। सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि सभी महिला खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ भरतपुर की ओर से कलर ड्रेस और कैप प्रदान की गई है।

प्रतियोगिता में भरतपुर टीम का पहला मुकाबला 10 जून को जयपुर से, दूसरा मैच 11 जून को बीकानेर से तथा तीसरा एवं अंतिम लीग मैच 12 जून को धौलपुर से खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता जयपुर में टी-20 लीग प्रारूप के तहत सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में आयोजित की जाएगी।

टीम चयन के बाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता तथा सदस्य वीनू सिंह, रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकी नाथ शर्मा, ज्ञानू जघीना, एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर, एडवोकेट उत्तम सिंह, अवधेश खटाना, एडवोकेट अमित सिंह, अंकुर शर्मा, रूपेंद्र मोहन, एडवोकेट गिरीश शर्मा और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए टीम को जयपुर के लिए रवाना किया।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भरतपुर की महिला क्रिकेट टीम से जिले को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, वहीं खिलाड़ियों के चयन से जिले में महिला क्रिकेट को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलने की संभावना भी बढ़ी है।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story