भरतपुर: छोंकरवाड़ा कलां में 17 सितंबर को भरेगा हीरामन बाबा का मेला
लोक देवता कारिश देव के मंदिर प्रांगण में लगने वाले वार्षिक लक्खी मेले में पूजा-अर्चना के साथ खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

तस्वीर में छोंकरवाड़ा कलां स्थित मंदिर के गर्भगृह में सजी हीरामन बाबा की प्रतिमा दिख रही है।
भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र और आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छोंकरवाड़ा कलां में आगामी 17 सितंबर, बृहस्पतिवार को श्री कारिश देव (हीरामन बाबा) मंदिर प्रांगण में पारंपरिक श्रद्धा के साथ भव्य धार्मिक मेला और जात का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर समस्त ग्रामवासी छोंकरवाड़ा कलां एवं मेला कमेटी जुट गई है।
छोंकरवाड़ा कलां एवं हीरामन बाबा मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि लोक देवता कारिश देव (हीरामन बाबा) के मेले में दूर-दराज के गांवों और विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालु बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर दूध, दही, आटा, घी, चावल और शक्कर आदि का भोग लगाएंगे।
मेले के दौरान दौड़, पेंथा (लंबी कूद) और गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम, भजन संध्या और मेले की सजावट भी समस्त ग्रामवासी छोंकरवाड़ा कलां एवं श्री कारिश देव (हीरामन बाबा) मेला कमेटी की ओर से की जाएगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में लोक देवता हीरामन बाबा की श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। मान्यता है कि हीरामन बाबा की कृपा से सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जात और लगने वाले लक्खी मेले में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं, जहां झाड़ा और रज देकर जहर उतारने की परंपरा भी बताई गई है।
मेले और जात के दौरान पीड़ित लोगों के बंधे हुए बंध कटवाना अनिवार्य होता है। इस तरह 17 सितंबर को होने वाला कारिश देव (हीरामन बाबा) का मेला धार्मिक आस्था, पारंपरिक पूजा-अर्चना और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ छोंकरवाड़ा कलां में आयोजित किया जाएगा।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
