भरतपुर, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अन्तर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बडे धूम-धाम से मनाई। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रवीर जघीना के नेतृत्व में महापुरूश डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती कलैक्ट्रेट के सामने स्थित पार्क में अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई।

मुख्य अतिथि का संबोधन और बाबा साहब के आदर्श

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि "भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाई जा रही है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर दूरदर्शी नेता, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते हैं। हमें इनके आदर्शों की पालना करनी चाहिए।" डॉ. भीमराव अम्बेडकर दूरदर्शी नेता, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते हैं।

कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं आभार प्रदर्शन

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रवीर जघीना ने कार्यक्रम के समापन पर सभी आगन्तुकों को धन्यवाद प्रेषित किया। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रवीर जघीना के नेतृत्व में महापुरूश डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती कलैक्ट्रेट के सामने स्थित पार्क में अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष गौरव सरपंच, जिला महामंत्री जगत सिंह गुर्जर, जिला मंत्री सुन्दर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पचौरी, नेताराम जाटव, सौरभ शर्मा, दीपू पंडित, अन्नू फौजदार, शैलू ताखा, लेखराज, विष्णु दत्त शर्मा, वी.के. मित्तल, राम गुर्जर आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story