भुसावर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। यह मामला सुहारी गांव का है, जहां 26 वर्षीय विवाहिता अपने घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

सूचना मिलने पर भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) सहित अन्य जांच टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

भुसावर थाना पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 26 वर्षीय अंजली पत्नी धीरज जाटव निवासी ग्राम सुहारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story