भुसावर कस्बे के छौंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित श्री गणेश नगर कृषि उपज मंडी के समीप एक 23 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 23 वर्षीय आराधना पत्नी पुष्कर गुर्जर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को भी दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर वृत्ताधिकारी (सीओ) नीरज भारद्वाज एवं भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा भी मोर्चरी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जांच संबंधी आवश्यक कार्रवाई का जायजा लिया।

थाना भुसावर पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story