भुसावर। राजस्थान के भरतपुर जिला अंतर्गत भुसावर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े एक हाइवा चालक का बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने न केवल चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसे जगह-जगह से जलाकर पहाड़ियों में अधमरा फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार, ग्राम कोटकी निवासी रामकेश पुत्र मोहनसिंह गुर्जर ने जानकारी दी कि उनका भाई मुकट गुर्जर अपने 12 चक्का हाइवा में लीज से पत्थर भरकर महावीर स्टोन क्रेशर मालपुर गया था। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने मुकट का अपहरण कर लिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। परिजनों द्वारा तत्काल भुसावर थाना पुलिस को सूचित किए जाने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और अपहृत की तलाश शुरू की गई।

खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि पीड़ित मालपुर क्षेत्र में है, जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे। वहाँ मुकट गुर्जर अत्यंत गंभीर और घायल अवस्था में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं ने मुकट को बेरहमी से पीटने के बाद उसे मरा हुआ समझकर पहाड़ी पर फेंक दिया था। बर्बरता की हद पार करते हुए बदमाशों ने उसे कई जगह से जलाया भी और उसकी जेब में रखी नकदी सहित मोबाइल भी लूट लिया। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भुसावर ले जाकर उसका मेडिकल करवाया।

कानूनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि वारदात में संलिप्त अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस नृशंस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story