राजस्थान के भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शुमार तहसील भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव पथैना में भीषण गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति की विकराल समस्या ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। पिछले कई दिनों से जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण गांव की जलापूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों को पिछले बीस दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने और शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य और समाजसेवी भावी देवा पहलवान ने मोर्चा संभाल लिया है। ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर कई स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया और लगातार अधिकारियों से संवाद किया। समाधान न होने पर देवा पहलवान ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलदाय विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी, तो मजबूरन पंचायत समिति सदस्य देवा पहलवान 21 अप्रैल 2026 को सुबह 09 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

धरना स्थल पर देवा पहलवान की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, किंतु विडंबना यह है कि अब तक न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा है और न ही प्रशासन द्वारा कोई मेडिकल टीम उनकी जांच के लिए भेजी गई है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे धरनार्थियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी केवल फोन पर ही झूठा आश्वासन दे रहे हैं, जबकि धरातल पर स्थिति भयावह बनी हुई है। ऐतिहासिक महत्व रखने वाले भुसावर क्षेत्र के गांव में व्याप्त यह जल संकट और प्रशासन की संवेदनहीनता अब सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story