भुसावर शहर में लंबे समय से चरमराई व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अधिशासी अधिकारी राजेश शर्मा के विशेष प्रयासों से कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है।

अधिशासी अधिकारी राजेश पाठक की ओर से शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके तहत खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने, सड़कों के गड्ढों को भरने तथा नाले-नालियों पर फेरोकवर लगाने का काम किया गया है।

कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में नियमित सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को भी सख्त किया गया है, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, भुसावर में लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे भी चालू कर दिए गए हैं। कैमरों के शुरू होने से कस्बे में हो रही अप्रिय घटनाओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय नगर पालिका प्रशासन और अधिकारियों की सक्रियता के कारण शहर में लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ है। इससे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयासों का असर शहर में दिखाई देने लगा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story