भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर कस्बे के विश्वकर्मा मन्दिर के पास स्थित कॉलोनी में 16 जुलाई गुरुवार को रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। जागरण के दौरान सजी मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई तथा परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की।

मां भगवती भक्त मण्डल के सदस्य सुनील कुमार और टीटू जांगिड़ ने बताया कि विश्वकर्मा मन्दिर के पास स्थित कॉलोनी में आयोजित रात्रि जागरण के लिए सिंघल इवेंट्स एण्ड दरबार डेकोरेटर्स द्वारा मां भगवती का भव्य दरबार सजाया गया। फूलों और चुनरी से मां का श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

रात्रि जागरण का शुभारंभ आयोजन कमेटी की सदस्य सोम शर्मा एवं उनके परिवार के सदस्यों ने माता की चौकी सजाकर और ज्योति प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अवस्थी म्यूजिकल ग्रुप ने मां भगवती साउण्ड सेन्टर के साथ अपनी प्रस्तुति दी। वाद्य यंत्र आर्गन पर मोनू (विकल) अवस्थी, पैड़ पर संतोष तथा ढोलक पर जीतू सैनी हलैना ने गणेश वंदना, हनुमान वंदना, सरस्वती वंदना और भैरव वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया।

इस दौरान रामकिशन सैनी ने अपनी हाजिरी लगाते हुए अहुत-प्रेत बाबा, भूमिया बाबा और माता रानी को समर्पित लांगुरिया प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। वहीं रुदावल से पधारे गायक कलाकार पंकज कटारा ने "यह जागरण हमारा स्वीकार करो मां", "हम तो खड़े तेरे द्वार सुन ले अर्ज पुकार", "कोई पुकारे कैला कहकर कोई कहे जगदम्बे", "इक नज़र कृपा की कर दो महामाई" तथा "इक बार मां आ जाओ फिर आके चली जाना" जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

विश्वकर्मा मन्दिर के पास स्थित कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के रात्रि जागरण का समापन तारा रानी के तीन जनों की कथा, माता की आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story