तस्वीर में दिख रही भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन कर रही है।
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया, डॉक्टरों ने नागरिकों से रक्तदान की अपील की।

तस्वीर में भुसावर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर और स्टाफ रक्तदान शिविर का बैनर पकड़े खड़े हैं।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर स्थित स्वतंत्रता सेनानी केहरीसिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आगामी 2 अक्टूबर को विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर को लेकर पोस्टर का विमोचन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने किया।
डॉ. दीपक शर्मा ने रक्तदान की महत्ता बताते हुए सभी से अधिकाधिक रक्तदान करने और मानव जीवन बचाने में सहयोगी बनने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के महत्व को समझते हुए लोगों को इसमें सहभागिता करनी चाहिए।
इस अवसर पर वैद्य वीरेंद्र शर्मा ने सभी स्वस्थ नागरिकों से 6 माह में एक बार रक्तदान अवश्य करने की अपील की। दंत चिकित्सक डॉ. हजारी लाल एवं देवव्रत आर्य ने भी रक्तदान के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने गंभीर स्थिति में मरीजों को रक्त की आपूर्ति के लिए रक्तदान को आवश्यक बताया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित पोस्टर एवं बैनर विमोचन कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, अनुराग, प्रवेंद्र सहित कई अन्य स्टाफ मौजूद रहे। आगामी 2 अक्टूबर को होने वाला यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
