स्थानीय विजय नगर कॉलोनी (निकट हीरादास) में शिक्षा की अलख जगा रही निशुल्क 'बाल पाठशाला' में उस वक्त खुशी का माहौल देखने को मिला, जब लोहागढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश लवानिया बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने पाठशाला के सभी जरूरतमंद बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए शिक्षण सामग्री वितरित की। यह बाल पाठशाला फाउंडर दिगंबर सिंह द्वारा विगत 6 वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चे वर्षों से पूर्णतः निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में बाल पाठशाला के संरक्षक प्रेम सिंह (अध्यापक) एवं अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने लोहागढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश लवानिया का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि उमेश लवानिया ने सभी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पेन, कॉपी और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें उन्हें समोसा और इमरती खिलाई गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मुख्य अतिथि ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से शिक्षा संबंधी सीधे वार्तालाप कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

इस अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर पर जितेंद्र कुमार मेहरा, सौरभ कुमार, संदीप सिंह तथा अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बिना किसी सरकारी सहायता के विगत छह वर्षों से संचालित यह बाल पाठशाला समाज के वंचित वर्ग के नौनिहालों के भविष्य को संवारने में एक मील का पत्थर साबित हो रही है, जिसकी सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story