भरतपुर 25 मार्च। अग्रवाल महासभा जिला भरतपुर की बैठक जिलाध्यक्ष सी ए अतुल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को निकलने वाली श्रीराम शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की झांकी निकाली जाएगी तथा महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में बैंड-बाजे के साथ सहभागिता करेंगे।

आस्था और संस्कृति का संगम

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अतुल मित्तल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि "श्री राम शोभायात्रा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसे भव्य बनाना हम सभी का कर्तव्य है।" उन्होंने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को एकजुट होकर योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

युवा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश सिंघल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "अग्रवाल समाज सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है, इस बार भी हम पूरी शक्ति के साथ सहभागिता करेंगे।" वहीं महिला जिला अध्यक्ष शालिनी मित्तल ने महिलाओं से इस शोभायात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का विशेष आह्वान किया ताकि आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ सके।

तैयारियां और पदाधिकारी उपस्थिति

जिला महामंत्री मुकेश सिंघल ने सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राकेश मित्तल, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला महामंत्री सपना अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, प्रभा गुप्ता, पायल अग्रवाल, शहर अध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, रणजीत नगर इकाई अध्यक्ष एस.पी. जिंदल, कोषाध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल एवं रवि गोयल युवा उपाध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज ने इस भव्य आयोजन को लेकर अपनी पूरी शक्ति झोंकने का सामूहिक संकल्प लिया।

Mukesh Kumar, Bharatpur

Mukesh Kumar, Bharatpur

मुकेश कुमार भरतपुर से प्रात:काल वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। अपने गहन अनुसंधान और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मुकेश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ताज़ा खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं। समाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों पर उनकी रिपोर्टिंग पाठकों के लिए विश्वसनीय और सूचनाप्रद होती है। मुकेश का उद्देश्य हमेशा सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करना है, जिससे प्रात:काल अपने पाठकों के लिए एक भरोसेमंद समाचार स्रोत बना रहे।

Next Story