भरतपुर 6 फरवरी। भरतपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को 23,400 रुपये रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


आरोपियों की गिरफ्तारी

  • धीरेन्द्र श्रीवास्तव, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय
  • राकेश कुमार गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी)

एसीबी ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए इन दोनों को पकड़ा है। एसीबी की टीम दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है।


रिश्वत की मांग और शिकायत

एसीबी एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा किये गये कार्यों के संदर्भ में जो एसडी (सुरक्षा जमा राशि) जमा कराई थी, उक्त एसडी को देने की एवज में धीरेन्द्र श्रीवास्तव और राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परिवादी से 7.1 प्रतिशत के हिसाब से कुल 23,400 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।


रंगे हाथों ट्रेप की कार्रवाई

एसीबी भरतपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा भरतपुर को 23,400 /- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।


पर्यवेक्षण और आगामी जांच

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

Umesh Lawania, Bharatpur

Umesh Lawania, Bharatpur

उमेश लावणिया भरतपुर से हमारे प्रतिष्ठित संवाददाता हैं। स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के सटीक और समयनिष्ठ कवरेज के लिए उन्हें जाना जाता है। प्रात:काल न्यूज़ के पाठकों तक वे हमेशा सत्यनिष्ठ और प्रभावशाली खबरें पहुँचाते हैं। उनके लेख और रिपोर्टिंग में गहराई, स्पष्टता और भरोसेमंद जानकारी का समावेश रहता है, जो उन्हें हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का एक अहम स्तंभ बनाता है।

Next Story