भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 27 जून से 10 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत स्थानीय शाखा ने शनिवार को कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर जल मंदिर का शुभारंभ किया। इस दौरान राहगीरों को शरबत पिलाया गया तथा नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग एवं कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन तथा शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर राहगीरों एवं आमजन की सुविधा के लिए शाखा सदस्य लवकेश सैनी के सौजन्य से जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। साथ ही डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया तथा नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर शाखा संरक्षक मनीष मित्तल एवं शेरसिंह सैनी ने बताया कि डॉ. सूरज प्रकाश का जन्म 27 जून 1920 को महाजन परिवार में हुआ था। उनका परिवार आर्य समाज का अनुयायी था और वे पेशे से चिकित्सक थे। उन्होंने 10 जुलाई 1963 को भारत विकास परिषद की स्थापना की। वर्तमान में परिषद की शाखाएं पूरे देश में स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत के उद्देश्य को लेकर विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से सक्षम वर्ग द्वारा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भुसावर शाखा द्वारा संचालित सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर लवकेश सैनी, उमेश सिंघल, बलदेव सैन, ताराचंद गोयल, निक्कू सोनी, हेमन्त पाण्डेय, चंद्रप्रकाश आर्य सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्थापक की जयंती पर आयोजित सेवा गतिविधियों ने सामाजिक सरोकार, जनसेवा और नशा मुक्ति के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story