भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट ने राजकीय बालिका विद्यालय को दान में दिया कंप्यूटर, शिक्षा कार्यों में मिलेगी राहत
भुसावर के गांव छौंकरवाडा कलां स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट ऋषि किरण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करीब 47 हजार रुपए की लागत से एक कंप्यूटर दान किया गया। कंप्यूटर के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा कार्यों में आ रही परेशानी को देखते हुए यह सहयोग दिया गया, जिससे विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों को नई सुविधा मिलेगी।

भुसावर। उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां की आठ बिस्वा पट्टी में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट की ओर से एक कंप्यूटर दान स्वरूप भेंट किया गया। यह कंप्यूटर विद्यालय में शिक्षा संबंधी ऑनलाइन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया गया है।
ट्रस्ट प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव छोंकरवाड़ा कलां के मूल निवासी तथा वर्तमान में गांधीधाम कच्छ गुजरात में रह रहे भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट ऋषि किरण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह कंप्यूटर विद्यालय परिवार को दान में दिया गया है।
राजकीय बालिका विद्यालय की संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा संबंधी अधिकांश कार्य ऑनलाइन होने के कारण कंप्यूटर के अभाव में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कंप्यूटर उपलब्ध नहीं होने से शिक्षा संबंधी डाटा भेजने में विद्यालय परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी समस्या को देखते हुए संस्था प्रधान द्वारा भामाशाह के ट्रस्ट से एक कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।
विद्यालय परिवार की इस मांग पर भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए करीब 47 हजार रुपए की लागत से कंप्यूटर खरीदकर विद्यालय को दान में प्रदान किया। कंप्यूटर मिलने से अब विद्यालय में शिक्षा संबंधी ऑनलाइन कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, सुभाष बंसल, समाजसेवी सतेन्द्र चौधरी, अनंतराम हंसावत, शिक्षिका सोनम जैन, अनुरेश शर्मा, उर्मिला मीणा, निधि शर्मा, संजीता देवी, शिखा शर्मा, सचिन सिंह, मिथलेश कुमारी, फूलसिंह, वीरेन्द्र, विजय कुमार और विष्णु गोयल सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए इसे बालिका शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
