भुसावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैंसीना के गाजीपुर गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में बड़े पैमाने का घोटाला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2022 में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी है। योजना का उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद गांववासियों को नल से पानी की एक बूंद तक नहीं मिली है।

ग्रामीणों के अनुसार, योजना के तहत गांव में पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन कई स्थानों पर पाइपलाइन टूट चुकी है और पूरी व्यवस्था जर्जर स्थिति में पड़ी हुई है। जिस सरकारी बोरवेल से गांव में पेयजल सप्लाई होनी थी, उसी बोरवेल से खेतों में सिंचाई की जा रही है, जिससे योजना के मूल उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना के नाम पर उनसे रसीद के बदले करीब 65 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन इसके बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं कराई गई। उनका कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरे काम में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

पानी की टंकी में भी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के आरोप हैं। टंकी में कई जगह दरारें दिखाई दे रही हैं, जबकि टंकी के चारों ओर बनाई गई सुरक्षा दीवार में भी दरारें पड़ चुकी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर जाकर जांच करने जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

गांववासियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई शुरू हो और उन्हें राहत मिल सके।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story