भरतपुर। भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड (BESL) ने अपने सी.एस.आर. फंड से वायुभक्ष आश्रम, भैरवनाथ अखाड़ा, काली की बगीची, भरतपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती मैट उपलब्ध करवाई है। इस पहल का उद्देश्य कुश्ती खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

BESL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश सक्सेना ने इस अवसर पर बताया कि BESL सामाजिक उत्तरदायित्व को गंभीरता से समझते हुए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, खेल और सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान देता रहा है। उन्होंने कहा कि कुश्ती मैट उपलब्ध कराने से आश्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा पहलवानों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण मिलेगा और उनकी खेल क्षमता में निखार आएगा।

इस अवसर पर BESL के PRO सुधीर प्रताप सिंह, HR अजय परमार, सियाराम पहलवान, बबुआ पहलवान, बबलू PTI, मेघश्याम पार्षद, धर्म सिंह सरपंच, धम्मू पहलवान, शेरा पहलवान, राजू पहलवान, सत्तो पहलवान, केदार पहलवान और मंत्री पहलवान सहित अन्य नामी पहलवान भी उपस्थित रहे। सभी पहलवानों ने BESL के अधिकारियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा मैट उपलब्ध करवाने पर आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम ने न केवल BESL की सामाजिक जिम्मेदारी की झलक पेश की, बल्कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में संगठन की सक्रिय भूमिका को भी उजागर किया। स्थानीय युवा अब उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी कुश्ती क्षमताओं को नए आयाम तक पहुंचा सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story