डीग। ब्रज भूमि की सांस्कृतिक और संवेदनशील धरा डीग में शनिवार को एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मनीषा गुर्जर के स्थानांतरण पर डीग कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का माहौल एक ओर जहां सम्मान और कृतज्ञता से भरा था, वहीं दूसरी ओर मनीषा गुर्जर के प्रति अपनापन और भावनाओं की गर्माहट भी झलक रही थी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने सभी थाना अधिकारियों की ओर से सीओ मनीषा गुर्जर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र के समाजसेवियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए डीग क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और उत्कृष्ट सेवा की सराहना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने कहा कि सीओ मनीषा गुर्जर ने डीग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसंपर्क को भी मजबूत किया। शर्मा ने कहा, “हम मनीषा गुर्जर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे अपने नए दायित्वों में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करेंगी।”

अपने विदाई संबोधन में सीओ मनीषा गुर्जर ने डीग में बिताए अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा, “मैंने डीग में पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य किया। ब्रज क्षेत्र का हिस्सा होने के नाते मुझे यहां से बहुत कुछ सीखने को मिला और डीग के लोग हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।” उनके इन शब्दों ने समारोह में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों और नागरिकों को भावुक कर दिया।

विदाई समारोह में थाना अधिकारी विजय सिंह मीणा, थाना सदर के सुनील कुमार, थाना खोह के महेन्द्र शर्मा, थाना कुम्हेर के जितेंद्र सिंह, समाजसेवी भगवान सिंह कोली, नरेश फौजदार सहित अनेक पुलिसकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन आपसी सौहार्द और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसने डीग पुलिस परिवार की एकता और अपनत्व की मिसाल पेश की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story