बयाना के उपजिला अस्पताल स्थित सरकारी निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दवा लेने के लिए लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि मरीजों की लाइन अस्पताल परिसर से निकलकर पास स्थित कोट मंदिर तक पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में संचालित दो सरकारी दवाइयों की दुकानें हैं। इनमें से एक मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण अधिकांश मरीज और उनके अटेंडर एक ही सरकारी फ्री दवा केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इसके चलते दवा वितरण काउंटर पर अचानक दबाव बढ़ गया और लोगों की लंबी कतारें लग गईं।

भीड़ बढ़ने से मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने अस्पताल प्रशासन से दवा वितरण व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने की मांग की। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त काउंटर या कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई, ताकि मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। दवा वितरण केंद्र पर उमड़ी भीड़ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं, जहां एक मेडिकल स्टोर बंद होने का असर सीधे मरीजों पर दिखाई दिया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story