बयाना: श्रीमद्भागवत कथा और महायज्ञ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
महामंडलेश्वर बाबा रामरतन दास के सानिध्य में संपन्न हुआ 21 कुंडीय महायज्ञ, संतों को कंबल भेंट कर दी गई विदाई।

भरतपुर के बयाना कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु और व्यवस्था संभालते स्वयंसेवक।
आयोजन और सानिध्य
बयाना कस्बे की नई सब्जी मंडी मैदान में महामंडलेश्वर बाबा रामरतन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ के सफल समापन के उपरांत आज विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रसादी वितरण
- इस भंडारे में बयाना सहित आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
- श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रसादी ग्रहण की।
- भंडारे में मिक्स वेज सब्जी, खीर एवं पुआ की प्रसादी वितरित की जा रही है।
संत विदाई एवं व्यवस्थाएं
वहीं संत महात्माओं को दक्षिणा में "एक एक कम्बल देकर के विदा किया जा रहा है" ।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन स्वेच्छा से प्रसादी वितरण एवं व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
