बयाना कस्बे के गिरजा चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक शिक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो कानून तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुंसिफ मजिस्ट्रेट संजना मीणा ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की पहचान तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत या उत्पीड़न की पहचान करना और समय रहते उचित कदम उठाना बेहद आवश्यक है।

मुंसिफ मजिस्ट्रेट संजना मीणा ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पलाइन जैसे आपातकालीन नंबरों का तुरंत उपयोग करना चाहिए। साथ ही बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय डायरेक्टर रेनू मिश्रा ने की। कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत लवी मिश्रा और प्रियंका सैनी ने किया, जबकि आभार नरेश शर्मा एवं अक्षत मिश्रा ने व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने इस जागरूकता शिविर को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story