बयाना: भीम बटालियन के राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री बने रुप किशोर सेजवाल
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में चतर सिंह रछौया रैदास ने सेजवाल की नियुक्ति की घोषणा की, बहुजन विचारधारा को बढ़ाने की मिली जिम्मेदारी।

बयाना निवासी रुप किशोर सेजवाल को भीम बटालियन का प्रधान महामंत्री बनाया गया है। दिल्ली में दिनांक 30/03/26 को राष्ट्रीय कार्यालय पर आहुत की गई राष्ट्रीय बैठक में रुप किशोर सेजवाल को सर्वसम्मति से भीम बटालियन का राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री चुना गया है।
विचारधारा को मिलेगी नई दिशा
भीम बटालियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह रछौया रैदास ने घोषणा करते हुए कहा कि "रुप किशोर सेजवाल सदैव बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व मान्यवर साहब कांशीराम जी की बहुजन विचारधारा, बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने में भीम बटालियन को एक नव दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।" उन्होंने रुप किशोर सेजवाल को सर्वसम्मति से भीम बटालियन का राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री चुना है।
दायित्व और निष्ठा के प्रति उम्मीदें
राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनसे आशा जताते हुए कहा कि "आप हमेशा भीम बटालियन बहुजन एवं आम नागरिकों के हितार्थ समर्पित भावनाओं से अपने दायित्व के प्रति हमेशा निष्ठावान बने रहेंगे।" नेतृत्व ने उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामना की है।
बयाना में उत्साह का वातावरण
यह घोषणा चतर सिंह रछौया रैदास, राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम बटालियन भारत नई दिल्ली द्वारा की गई है। इस घोषणा को लेकर बयाना के भीम बटालियन में उत्साह का माहौल बना हुआ है और भीम बटालियन में जोश एवं उमंग का संचार हुआ है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
