बयाना: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
बयाना के गणेश मोड़ पर बैक हो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी, घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बयाना के गणेश मोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बयाना। कस्बे के गणेश मोड़ पर आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां पीछे की ओर बैक हो रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोहित सैनी पुत्र गोपाल सैनी, जो नगला सिसवाडा़ का निवासी है, अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान गणेश मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही बरतते हुए वाहन को तेजी से पीछे की ओर लिया, जिससे वहां से गुजर रहे रोहित की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित के हाथ-पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए हैं। उसके पैर एवं कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रोहित को बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट - देवीसिंह प्रजापत, बयाना (7877668534, 8005971868)

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
