बयाना: बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार; गंभीर रूप से घायल
बयाना के बिडयारी गांव के पास बाइक के सामने अचानक भैंस आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीएम चालक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान। जानिए पूरी खबर।

बयाना के उपजिला अस्पताल में घायल सहाब सिंह का उपचार किया जा रहा है, जिन्हें सड़क हादसे के बाद एसडीएम बयाना के चालक ने अस्पताल पहुंचाया था।
बयाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गगवाना निवासी सहाब सिंह पुत्र डालूराम जाटव अपनी मोटरसाइकिल से गगवाना से रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बिडयारी गांव के समीप उनकी बाइक के सामने अचानक एक भैंस आ गई, जिससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में सहाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और वे सड़क पर ही तड़पते रहे।
मानवीयता का एक बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला, जब एसडीएम बयाना के चालक सतीश गुर्जर अपने गांव उच्चैन से ड्यूटी पर जा रहे थे। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर नजर पड़ते ही उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी बाइक रोकी। राहगीरों की सहायता से उन्होंने तुरंत घायल को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उपचार के लिए बयाना स्थित उपजिला अस्पताल पहुंचाया। समय रहते अस्पताल पहुंचने के कारण घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी। फिलहाल, अस्पताल में सहाब सिंह का उपचार जारी है। बयाना में पशुओं के सड़क पर आने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पशु पालकों की जिम्मेदारी पर फिर से प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
