राजवाड़ी बगीची मंगलवार रात राधा-कृष्ण भक्ति के सुरों से गूंज उठी, जहां रुदावल से आए राधा-रानी भक्त मंडल संस्था के भजन गायकों ने देर रात तक राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु झूमते और थिरकते नजर आए।

राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि संस्था भक्ति की अनूठी मिसाल बनकर बिना पैसा लिए घर-घर राधा-नाम का जाप कर रही है। संस्था अपने स्वयं के साउंड सिस्टम के साथ लोगों के घरों में जाकर निस्वार्थ भाव से राधा-नाम की अलख जगा रही है। संस्था जिला एवं प्रदेश में 250 घरों में तथा बयाना में 10 बार से अधिक राधा-नाम का संकीर्तन कर चुकी है।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा परिसर राधे-राधे के जयकारों से देर रात तक गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्री राधा रानी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर अतेंद्र शर्मा, राजू भारद्वाज, सुरेन्द्र जांगिड़, पंकज कटारा, विनोद गनेशिया, धीरज (गोलू) जांगिड़, धर्मेन्द्र राजपूत, अनुपम शर्मा, मुकेश सिंघल, वीरेंद्र, गोविन्द, मनीष सिंघल, धर्मेश शर्मा, जीतू खेड़ा ठाकुर, हेमंत मंगल, मोहन इंदोलिया, विवेक कुमार, जगदीश डाबर, राजेंद्र लोहिया, नरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, भावना गुप्ता, प्रीति मंगल, कविता तिवारी, अर्चना गर्ग, टीना शर्मा, कुसुम सोनी, मनीषा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story