कस्बे के छोटा बाजार में मंगलवार रात आयोजित राधा-कृष्ण भजन संध्या भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अनुपम संगम बन गई। रुदावल से आए राधा रानी भक्त मंडल संस्था के भजन गायकों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की ऐसी भावपूर्ण प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते और ठुमके लगाते रहे। पूरे आयोजन स्थल पर राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सुरमयी और भावपूर्ण भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया तथा पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राधा रानी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर राजू भारद्वाज, सुरेन्द्र जांगिड़, धर्मेन्द्र राजपूत, अनुपम शर्मा, मुकेश सिंघल, वीरेंद्र, गोविन्द, जीतू पंडित, मनीष सिंघल, धर्मेश शर्मा, मुकेश झालानी, रिंकू सैन, हेमंत मंगल, मोहन इंदोलिया, विवेक कुमार, जगदीश सिकंदरा, बॉबी गोयल, जगदीश डाबर, दोजीराम शर्मा, सुरेश शर्मा डंगेरी, मुकेश मित्तल, राकेश गुप्ता, दिनेश मित्तल, शिवदयाल, आतेंद्र शर्मा, लखन सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता से संपन्न यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और धार्मिक एकता का प्रेरणादायी केंद्र बना।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story